धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर चल रहे ब्रजरज उत्सव के छठवें दिन बुधवार को मशहूर गायिका एवं वर्ष 2018 में ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता रहीं इशिता विश्वकर्मा की सुरमयी प्रस्तुति ने श्रोताओं को भक्ति और संगीत के अनूठे संगम से सराबोर कर दिया अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से इशिता ने ऐसा समां बांधा कि पूरा उत्सव स्थल भक्तिमय हो उठा और साथ ही ब्रज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संगीतमय रंगों में जीवंत कर दिया उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रजरज उत्सव के दौरान इशिता विश्वकर्मा ने अपनी मधुर अबाज में ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, ‘एक राधा एक मीरा , और ‘मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया उनकी सुरीली आवाज और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शक भक्तिरस में डूबे नजर आए आपको बता दें कि इशिता विश्वकर्मा जबलपुर कि रहने वाली हैं जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ कई बॉलीवुड गाने भी गए हैं और वर्ष 2018 में लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी वह मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ मन जोगिया’ गीत भी गा चुकी हैं अपनी गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाली इशिता ने ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की प्रस्तुति से एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया ब्रजरज उत्सव में प्रस्तुति के दौरान इशिता विश्वकर्मा ने अभी न्यूज़ से हुई खास बात चित में ब्रजवासियों से मिले स्नेह और प्यार पर खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन धरती पर जिस तरह से उन्हें ब्रजवासियों का प्यार मिला है, वह चाहती हैं कि यह स्नेह हमेशा इसी तरह बना रहे