Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 29 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो बसों और कैंटर की भिड़ंत में 4 यात्री घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के माइलस्टोन 101 के पास  बस और कांच से भरे कैंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नोएडा से आगरा की ओर जा रही विश्वनाथ ट्रैवल्स और ट्रैवल पॉइंट की दो बसें ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे कैंटर (HR 26 E 5124) से टकरा गईं। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांच से लदा कैंटर सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मांट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चांदनी, आमिर, आजाद, वसीम और अजर बानो समेत सभी घायलों को जेपी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया।
*पुलिस घटना के मामले की जांच में जुटी है

Previous News

मथुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग

Next News

ब्रजरज उत्सव के छटवें दिन ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता इशिता विश्वकर्मा ने बांधा समां