Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 27 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सुदेश भोसले के सदाबहार गीतों ने बांधा समां, हेमा मालिनी ने किया कलाकारों का सम्मान

मथुरा में आयोजित ब्रजरज उत्सव में बॉलीवुड के मशहूर गायक और मिमिक्री कलाकार सुदेश भोसले की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में सजी संगीत की महफिल में सदाबहार फिल्मी गीतों की धुन पर श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए। सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में गीत-संगीत के साथ ब्रज की लोक संस्कृति की भी मनमोहक झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत सुदेश भोसले ने 'बड़ी देर भई नंदलाला' गीत से की। इसके बाद उन्होंने सांसद हेमा मालिनी के साथ 'क्या खूब लगती हो' गीत प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा दिए। वहीं, 'प्यार दीवाना होता है' जैसे लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को पुराने सुहाने दौर की याद दिला दी। सुदेश भोसले की गायकी और मिमिक्री पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

मथुरा पहुंचने पर सुदेश भोसले ने ब्रजवासियों के प्यार और उत्साह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने दर्शकों के बीच पहुंचकर प्रशंसकों से संवाद किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। अपने पसंदीदा कलाकार को करीब देखकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

ब्रजरज उत्सव की इस सांस्कृतिक शाम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हकीम सिंह और गंगा रानी चतुर्वेदी ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जबकि सरिता यादव ने कथक और लोकनृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को मंच पर उतारा। वहीं, दानी शर्मा की चरकुला नृत्य प्रस्तुति ने ब्रज की समृद्ध लोक परंपरा की मनमोहक छटा बिखेरी।

कार्यक्रम के समापन पर सांसद हेमा मालिनी सहित अन्य अतिथियों ने सुदेश भोसले को सम्मानित किया। गीत-संगीत, लोकनृत्य और कलाकारों के सम्मान से सजी इस शाम ने ब्रजरज उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

Previous News

गोवर्धन की मुड़सेरस ग्राम पंचायत में करीब 10 लाख के फर्जी भुगतान का आरोप, प्रधान-सचिव को नोटिस

Next News

मथुरा में बंबा किनारे मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी