Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 05 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
केआर डिग्री कॉलेज में एडमिशन शुरू: BA, B.Com, B.Sc में 1406 सीटें, जानें पूरी प्रक्रिया

किशोरी रमन डिग्री कॉलेज में 12वीं के परिणाम आने के बाद नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में BA, B.Com और B.Sc कोर्स के लिए आज से आवेदन लिए जा रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के अनुसार, तीनों कोर्स मिलाकर कुल 1406 सीटों पर एडमिशन होंगे। इसमें BA के लिए 640 सीटें, B.Com के लिए 400 सीटें (साथ ही 40 सीटें अतिरिक्त बढ़ाई जा सकती हैं) और B.Sc के लिए 360 सीटें निर्धारित हैं।

पीजी कोर्सेज में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र कॉलेज से ₹400 में प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें ₹25 रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल है। सभी एडमिशन समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पहली मेरिट लिस्ट लगभग 20 जून के आसपास जारी की जाएगी। फिलहाल छात्र कॉलेज पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को जिंदा जलाने वाले आरोपी उमेश को फांसी की सजा

Next News

जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की भरमार, अस्पताल प्रशासन कर रहा उपचार