Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 25 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के ब्रजरज उत्सव में संगीत की महफिल, ईशान मिश्रा ने जीता दिल

मथुरा में ब्रज की संस्कृति, कला और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में शनिवार को ब्रजरज उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद हेमा मालिनी, पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग और एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का आगाज किया।

ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक ईशान मिश्रा के सुरों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, कलाकार वंदना श्री ने शास्त्रीय नृत्य और भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ब्रजरज उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सांसद हेमा मालिनी ने उत्सव में कलाकारों की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उत्सव परिसर को गोकुल गांव की थीम पर सजाया गया है, जहां खानपान के स्टॉल, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और आकर्षक झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां आने वाले लोग ब्रज की संस्कृति और परंपराओं से रूबरू हो रहे हैं।

ब्रजरज उत्सव में रविवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में शाम छह बजे अभिनेता सौरभ राज जैन अपने विशेष कार्यक्रम ‘मेरे कृष्ण’ की प्रस्तुति देंगे।

ब्रज की माटी, भक्ति और संस्कृति को समर्पित यह उत्सव लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्रदान कर रहा है।

Previous News

मथुरा पुरी के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में शरद पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा होगा दीपदान महोत्सव का आयोजन

Next News

PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने देर रात मथुरा जंक्शन का किया निरीक्षण