Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 19 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का पैदल गश्त सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई चेकिंग

मथुरा। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया 18 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में जनपद के सभी संबंधित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सतर्कता बरती। इस दौरान पुलिस बल की सक्रियता के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति देना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी।

मथुरा पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई के तहत थाना प्रभारियों और पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने पर जोर दिया गया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में विश्वास कायम करने का प्रयास किया जा रहा है

Previous News

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता; सलमान खान को भी मिली धमकी

Next News

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन में पीछे से टकराई बस, महिला की मौत, चार घायल