हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के गांव नबीपुर कला में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले में घायल युवक की पत्नी उषा ने आरोप लगाया है कि खुशबू नाम की एक युवती पिछले कुछ महीनों से उसके पति के संपर्क में थी और दोनों के बीच संबंध भी बने थे। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ, जिसमें कथित तौर पर युवती ने करीब 4 लाख रुपये लिए थे।
परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद युवती लगातार और पैसे की मांग कर रही थी और मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। इसी दबाव के चलते युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।