Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में वैश्य समाज का सम्मेलन, कृष्णकांत अग्रवाल बने यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष

मथुरा के राया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सम्मेलन में संगठन की मजबूती और वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने राया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

डॉ. सुमंत गुप्ता ने आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली में आयोजित होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक व्यापारियों और समाज के लोगों से पहुंचने की अपील भी की।

वहीं, कृष्णकांत अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। सम्मेलन के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश बंसल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 राया में आयोजित यह सम्मेलन वैश्य समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Previous News

मथुरा में व्यापारी को मारी गोली, लेनदेन के विवाद में वारदात का आरोप

Next News

मथुरा में नाबालिग का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार