Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में व्यापारी को मारी गोली, लेनदेन के विवाद में वारदात का आरोप

मथुरा में बेखौफ दबंगों द्वारा एक व्यापारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। थाना हाईवे क्षेत्र के बालाजीपुरम, तंतूरा में व्यापारी अजय गौड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप सौरभ और गुल्ली समेत अन्य युवकों पर लगा है। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, घायल के साले ने विवाद की वजह पैसों का लेनदेन बताया है।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, बालाजीपुरम, तंतूरा में व्यापारी अजय गौड़ का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि सौरभ और गुल्ली ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अजय गौड़ को गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घायल व्यापारी के साले राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। राहुल के मुताबिक, दोनों पक्ष हल्का इंचार्ज के पास भी बैठते थे। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनके जीजा अजय गौड़ को गोली मार दी गई।

फिलहाल व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही वारदात की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

अग्रसेन मेले के दूसरे दिन माधवी महिला दिवस पर गूंजा नारी शक्ति की आवाज का मुद्दा

Next News

राया में वैश्य समाज का सम्मेलन, कृष्णकांत अग्रवाल बने यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष