Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद, जमीन मालिक ने प्रशासन से मांगा न्याय

मथुरा के वृंदावन में सुनरख रोड स्थित कृष्णा गैलेक्सी बिल्डिंग के पास प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। जमीन मालिक हरिगोपाल गौतम ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हरिगोपाल गौतम के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले में कृष्णा गैलेक्सी के मालिक से बातचीत की तो कथित तौर पर उन्हें बिल्डिंग के सामने से रास्ता लेने या संपत्ति बेचने की बात कही गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ ही विवाद से जुड़ा मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन है।

जमीन मालिक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष और प्रशासन की कार्रवाई सामने आना बाकी है।

Previous News

मथुरा में श्रम बंधु होम केयर सर्विसेज की शुरुआत, श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

Next News

कराहरी में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात, दर्जनों झांकियों और बैंडबाजों ने मोहा मन