Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नटवर नगर में शनिवार देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि घर जा रहे 30 वर्षीय युवक पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ओम नगर नटवर नगर निवासी गौरव पुत्र ओंकार सिंह शनिवार रात करीब 11:30 बजे अपनी कार खड़ी करके घर जा रहे थे। तभी कथित तौर पर पहले से घात लगाए बैठे मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोगों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद गौरव किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। गौरव के मुताबिक, अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Previous News

रसिक दुलारी की मौत पर CBI जांच की मांग, मथुरा में निकाला कैंडल मार्च

Next News

वृंदावन में नवरात्रि की धूम, मां शैलपुत्री के दर्शन को मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब