Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 11 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रसिक दुलारी की मौत पर CBI जांच की मांग, मथुरा में निकाला कैंडल मार्च

मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी महाराज उर्फ दीपक लोधी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले की सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अब सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से आवाज उठाई जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार शाम सबका दल यूनाइटेड पार्टी के बैनर तले मथुरा के डैंपियर नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च भगत सिंह पार्क से शुरू होकर डैंपियर पार्क होते हुए रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शासन-प्रशासन से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

कार्यक्रम में सबका दल यूनाइटेड पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह लोधी, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार लोधी, महामंत्री नीरज कुमार लोधी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने घटना से जुड़े सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौत की परिस्थितियों और सामने आ रही जानकारियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से जांच कराई जाए।

अब इस मामले में सभी की निगाहें जांच की दिशा और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि, मौत के कारणों और घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

Mathura News: DM चंद्र प्रकाश सिंह के नाम से फिर बनी फर्जी फेसबुक ID, पौने दो साल में 5वीं बार हरकत

Next News

मथुरा में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती