Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मारपीट और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद

मथुरा के थाना मगोर्रा पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।


थाना मगोर्रा पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजकर 37 मिनट पर पुलिस टीम बण्डपुरा पुल के पास मथुरा-भरतपुर रोड से करीब 70 मीटर नहर की ओर खड़ंजे वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र महेंद्र, निवासी ग्राम कोसीखुर्द, थाना मगोर्रा, मथुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन मारपीट और धमकी के एक मामले में वांछित चल रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मगोर्रा में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026, धारा 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

बरामदगी:
 01 अवैध तमंचा .315 बोर
 02 जिंदा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी का स्थान:
बण्डपुरा पुल के पास, मथुरा-भरतपुर रोड से करीब 70 मीटर नहर की ओर खड़ंजे वाले रास्ते पर, थाना मगोर्रा, मथुरा।

पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह

  2. उपनिरीक्षक अवन कुमार, चौकी प्रभारी जाजनपट्टी

  3. हेड कांस्टेबल 858 गिरीश चन्द्र

  4. कांस्टेबल 374 विशाल कुमार

Previous News

वृंदावन पुलिस ने चोरी के सामान और दो चाकुओं के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई मुकदमे हैं दर्ज

Next News

तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल भी जरूरी: सुंदरम गौड़, आरएटीएम में बीसीए विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन