Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 03 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, हर समुदाय ने किया स्वागत

राधारानी की नगरी बरसाना में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

भगवान विष्णु के छठवें अवतार श्री परशुराम जी की शोभायात्रा जब कस्बे की गलियों से गुजरी, तो हर समुदाय के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वागत द्वार बनाकर इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक पटेबाजी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

 
 
Previous News

एक महीने की मशक्कत के बाद तेंदुआ पकड़ में, वन विभाग को बड़ी सफलता

Next News

मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा संपन्न, 6 केंद्रों पर 3360 अभ्यर्थी शामिल