Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 03 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एक महीने की मशक्कत के बाद तेंदुआ पकड़ में, वन विभाग को बड़ी सफलता

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ क्षेत्र में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। करीब एक महीने तक चले सघन रेस्क्यू अभियान के बाद देर रात तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि 9 मार्च को दलपतपुर गांव में साढ़े चार वर्षीय बच्चे पर तेंदुए के हमले के बाद इलाके में भय का माहौल और गहरा गया था। इसके बाद वन विभाग ने उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर विशेष अभियान चलाया और कई स्थानों पर पिंजरे लगाकर निगरानी शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हमलावर तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ करीब 9 वर्ष का स्वस्थ नर है। फिलहाल उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा।

Previous News

लेन-देन के विवाद में नया मोड़,मां ने बेटे के विरोधी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज ।

Next News

बरसाना में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, हर समुदाय ने किया स्वागत