Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 05 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सतोहा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित, सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक चुनाव की तैयारियों पर मंथन

 

मथुरा। मथुरा महानगर के जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव के निर्देशानुसार एवं सतोहा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत के नेतृत्व में सतोहा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक होटल नमो इन, सतोहा में आयोजित की गई।

बैठक में मथुरा महानगर प्रभारी पवन शर्मा एवं महानगर जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली “सेवा ज्योति यात्रा” को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर भी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष मलय सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत सहित मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर गोस्वामी तुलसीदास के जीवन प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन

Next News

कोसीकलां में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार