Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौहझील पुलिस ने घर से दबोचा

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को नौहझील पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:05 बजे गांव मुडलिया स्थित आरोपी के घर से धीरेन्द्र पुत्र जहान सिंह, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना नौहझील में मु0अ0सं0 292/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Previous News

छेड़छाड़ का केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता की मां को धमकी का आरोप

Next News

दरवाजों पर ताले, गलियों में खामोशी… लेकिन हर रात गाँव की रखवाली करते हैं ग्राम प्रहरी अमर सिंह