Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 04 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट पुलिस ने छिनैती के मामले में 24 वर्षीय आरोपी को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत मोबाइल और नकदी बरामद

मथुरा। थाना मांट पुलिस ने छिनैती के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती से संबंधित सैमसंग मोबाइल, 2,600 रुपये और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर की रात करीब 11:03 बजे मुखबिर की सूचना पर जाबरा नहर पुल से करीब 30 मीटर पहले मांट की ओर से विष्णु उर्फ दिशान्त निवासी सरदारगढ़, थाना राया को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के आधार पर छिनैती के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

Previous News

ऑपरेशन कन्विक्शन का असर: 140 ग्राम अल्प्राजोलम के मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Next News

नैनीताल में कमरे नहीं मिले तो बस अड्डे पर गुजारी रात, शिमला से बद्रीनाथ तक कई किलोमीटर लंबा जाम