Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस की कार्रवाई

मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना जमुनापार में दर्ज मु0अ0सं0 372/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे।

पुलिस टीम ने 2 अक्टूबर 2026 की रात कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी सोनू पुत्र लक्ष्मीनरायण, निवासी कठौती कुआं, थाना कोतवाली, हाल निवासी अशोक विहार कॉलोनी, थाना सदर बाजार, मथुरा को रात करीब 9:45 बजे उसके अशोक विहार स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राजा पुत्र नारायण सिंह, निवासी कठौती कुआं, थाना कोतवाली, मथुरा को रात करीब 10:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी राजा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपी मु0अ0सं0 229/2026 से संबंधित मामले में भी आरोपी हैं। इसके अलावा दोनों के खिलाफ थाना जमुनापार में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जमुनापार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक विकास कुमार और आरक्षी 866 फैजान शामिल रहे।

Previous News

मिशन शक्ति टीम की पहल से बचा परिवार, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने को हुए राजी

Next News

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने गंगनहर पुल से दबोचा