Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति टीम की पहल से बचा परिवार, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने को हुए राजी

बरसाना। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बरसाना पुलिस टीम ने घरेलू विवाद के एक मामले में काउंसलिंग कर परिवार को बिखरने से बचाने की पहल की।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि घरेलू बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थीं। मामले की जानकारी मिलने पर थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी और दोनों पक्षों की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान दंपति के बीच उत्पन्न गलतफहमियों और मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बनी और दोनों ने पुराने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दंपति खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

इस कार्रवाई में थाना बरसाना मिशन शक्ति टीम के अति. नि. हरेन्द्र मलिक, महिला उपनिरीक्षक स्वाति सिंह और महिला आरक्षी 1074 हिमानी की भूमिका रही।

पुलिस के मुताबिक, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक मामलों में आवश्यक सहयोग एवं जागरूकता के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous News

वृंदावन में दर्शन के नाम पर आए दो युवक लापता, बिलखती मां लगा रही गुहार - आश्रमों के चक्कर काट रहे परिजन

Next News

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस की कार्रवाई