Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चालक को झपकी आने से यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटा महिंद्रा वीरो, एक घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को चालक को झपकी आने के चलते एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 89+000 पर आगरा से नोएडा जाने वाली साइड में हुआ। बताया गया कि महिंद्रा वीरो वाहन संख्या DL1LAQ0654 का चालक वाहन चला रहा था, तभी अचानक झपकी आने से उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भास्कर अस्पताल, मथुरा ले जाया गया। घायल की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर 12 किलो गांजा बरामद, दिल्ली ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Next News

हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 30 हजार रुपये का अर्थदंड