Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 01 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर 12 किलो गांजा बरामद, दिल्ली ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को जीआरपी मथुरा जंक्शन की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर 02ए पर खड़ी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पीछे से तीसरे डिब्बे में दबिश देकर पिन्टू चौधरी निवासी बवाना, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गांजा विशाखापट्टनम से दो लोगों से खरीदा था और इसे दिल्ली में बताए गए व्यक्ति को डिलीवरी देनी थी। पकड़े जाने के डर से वह ट्रेन बदल-बदलकर विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रहा था।

पुलिस ने बरामद गांजे के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

ब्रज के अंतरराष्ट्रीय कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा को मिला ‘लोक कला रत्न’ सम्मान, 51 लोक कलाकार हुए सम्मानित

Next News

चालक को झपकी आने से यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटा महिंद्रा वीरो, एक घायल