Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की स्कूटी योजना पर विवाद, संशोधित सूची में 1039 छात्राओं को किया शामिल

अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं के बीच चर्चा और विवाद की स्थिति बनी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों में संशोधन के बाद स्कूटी योजना की संशोधित पात्रता सूची जारी की है, जिसमें 1,039 छात्राओं को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस सूची की सूचना दर्ज है।

दरअसल, सत्र 2025-26 के कुछ छात्राओं के परीक्षा परिणाम में MW, Absent और PMW जैसी स्थिति दर्ज होने के कारण वे पहले जारी पात्रता सूची में शामिल नहीं हो सकी थीं। बाद में जिन छात्राओं के परीक्षा परिणाम में 22 सितंबर 2026 तक संशोधन हो गया, उन्हें संशोधित पात्रता सूची में शामिल किया गया।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि संशोधित पात्रता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट और संबंधित महाविद्यालयों के लॉगइन पर उपलब्ध कराई गई है। जिन छात्राओं का आधार सत्यापन अभी नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय में जमा कराने और आधार सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे।

आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी और अंकतालिका समेत निर्धारित दस्तावेज मांगे गए थे। विवाहित छात्राओं के लिए पति का आय प्रमाण पत्र भी निर्धारित दस्तावेजों में शामिल था।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन छात्राओं का आधार सत्यापन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं निर्धारित समय सीमा में आवेदन और सत्यापन नहीं कराने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय और छात्रा की बताई गई है।

Previous News

AMU में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बवाल, धरना स्थल पर मारपीट; छात्र फैसल त्यागी घायल, यासिर फहद से धक्का-मुक्की

Next News

मंडी में देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन का चुनाव, अजय ठाकुर बने अध्यक्ष