Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दून यूनिवर्सिटी के मेस के खाने में निकला कीड़ा, छात्रों का फूटा गुस्सा; कुलपति आवास का किया घेराव

देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में हॉस्टल मेस के खाने को लेकर सोमवार देर रात छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

 मामला बढ़ने के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के साथ अन्य छात्र भी विरोध में शामिल हो गए और नारेबाजी करते हुए कुलपति आवास पहुंच गए। छात्रों ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने छात्रों की शिकायतों को सुना और मामले की जांच कराने तथा शिकायत सही पाए जाने पर मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भोजन की गुणवत्ता और मेस व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब दून यूनिवर्सिटी में छात्र परिषद चुनाव भी होने हैं।

Previous News

सोशल मीडिया की उम्र सीमा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर नियम बनाने को कहा

Next News

जयपुर में संपत्ति विवाद में बड़े भाई की हत्या, मंदिर जाते समय छोटे भाई ने किया हमला