Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का मथुरा में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बीएसए कॉलेज

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ मंगलवार को करीब 11:30 बजे मथुरा पहुंची। बीएसए कॉलेज पहुंचने पर कृष्णा नगर एवं धौली प्याऊ मंडल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

यात्रा के मथुरा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने यात्रा से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

17 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों से होकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जनसंवाद सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Previous News

सीए बृजेश दत्त चतुर्वेदी बने आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

Next News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और 5 डिमांड... SIR विवाद के बीच CWC में खड़गे का बड़ा ऐलान