Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीए बृजेश दत्त चतुर्वेदी बने आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

मथुरा। श्री लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेद आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मथुरा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर युवा समाजसेवी एवं Wake Up Welfare Foundation के संस्थापक सीए बृजेश दत्त चतुर्वेदी निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचित होने पर शुभचिंतकों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वर्ष 1914 से शिक्षा और संस्कार की अलख जगा रहे इस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना जाना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। सीए बृजेश दत्त चतुर्वेदी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

उनके अध्यक्ष बनने के बाद विद्यालय के शैक्षणिक विकास, बालिका शिक्षा, संस्कार एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर नई पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि सीए बृजेश दत्त चतुर्वेदी के नेतृत्व में विद्यालय अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Previous News

यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा का ‘सरप्राइज’ दांव, तीसरे उम्मीदवार को लेकर बढ़ी हलचल

Next News

वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का मथुरा में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बीएसए कॉलेज