Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 27 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण संकल्प रजत शिला का उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने किया पूजन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए तैयार की गई पवित्र संकल्प रजत शिला का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने विधि-विधान से पूजन किया। यह कार्यक्रम मोती कुंज स्थित उद्योगपति रूप सिंह नागर के आवास पर आयोजित हुआ, जहां संतों, धर्माचार्यों और श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

पूजन के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ईश्वर की इच्छा और भक्तों के संकल्प से भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण के दिव्य मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं एक दिन अवश्य दूर होंगी। उन्होंने कहा कि दिनेश फलाहारी महाराज का समर्पण और वर्षों का संघर्ष निश्चित रूप से सार्थक होगा।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर और हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने न्यायालय के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण की उम्मीद जताई। वहीं प्रो. शिवराज भारद्वाज ने कहा कि फलाहारी महाराज पूरी मजबूती के साथ हिंदू पक्ष की पैरवी कर रहे हैं।

कार्यक्रम संयोजक पंडित राजेश पाठक ने बताया कि इस संकल्प रजत शिला का प्रथम पूजन अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास महाराज द्वारा किया गया था, जिसके बाद अब इसे देशभर में श्रद्धालुओं के संकल्प से जोड़ा जा रहा है।

Previous News

जिला अस्पताल पहुंची 65 वर्षीय महिला की उपचार से पहले मौत, स्ट्रेचर न मिलने से परिजनों ने जताई नाराजगी

Next News

मांट में नुक्कड़ नाटक से गूंजा सेवा संकल्प अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी