Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 01 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का हमला, सरकार पर वसूली और धोखाधड़ी के आरोप

आगरा। स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध अब तेज होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने आगरा में प्रेसवार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने जीवनी मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर आम जनता से वसूली की जा रही है और यह एक तरह की धोखाधड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के जरिए लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

सपा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में विरोध और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Previous News

रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, निजीकरण के विरोध में गरजे कर्मी

Next News

क्रूज हादसा: 9 की मौत, 8 लापता — मां-बेटे की तस्वीर ने झकझोरा, पीएम ने जताया शोक