Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 चोरी की बैटरियों समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार

वृंदावन। मथुरा जनपद की वृंदावन कोतवाली पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मथुरा गेट चौकी पुलिस ने शनिवार को रेलवे रोड के समीप घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां बरामद कीं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मथुरा गेट चौकी प्रभारी राहुल चौधरी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बैटरियों के साथ रेलवे रोड की ओर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न वाहनों व उपकरणों से चोरी की गई कुल 12 बैटरियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक, हिमांशु और सूरज के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपियों से बैटरियों की चोरी और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद बैटरियां किन-किन क्षेत्रों से चोरी की गई थीं और गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वृंदावन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Previous News

वृंदावन में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: एम्बुलेंस चालक गायब, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा मरीज

Next News

मथुरा में हुक्का बार के बाहर युवक-युवती में मारपीट,