Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 26 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: एम्बुलेंस चालक गायब, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा मरीज

वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने आए बिहार के सीवान निवासी 50 वर्षीय श्रद्धालु दिनेश माथुर की शनिवार को अचानक सीने में दर्द उठने से तबीयत बिगड़ गई। साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के बताए स्थान स्नेह बिहारी मंदिर के पास एम्बुलेंस तो खड़ी थी, लेकिन उसका चालक मौके पर मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार चालक को फोन करने पर उसने करीब दो घंटे बाद आने की बात कही। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती देख स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस का इंतजार कराने के बजाय ई-रिक्शा से मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मरीज की हालत में सुधार बताया। घटना के बाद श्रद्धालुओं और परिजनों ने वृंदावन की स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

गोवर्धन में महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

Next News

वृंदावन पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 चोरी की बैटरियों समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार