Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना शेरगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना शेरगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर यदि छेड़छाड़ या उत्पीड़न की कोई घटना होती है, तो डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

मिशन शक्ति टीम ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

  • 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस

  • 108 – एम्बुलेंस सेवा

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 101 – अग्निशमन सेवा

  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन

थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं की सहायता लें।

Previous News

थाना राया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वामन भगवान पर गोष्ठी आयोजित, 5 समाजसेवियों का हुआ सम्मान