Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 22 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली 21 वर्षीय युवती, थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल परिजनों से मिलाया

मथुरा की थाना नौहझील पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के पास भटक रही 21 वर्षीय युवती को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मथुरा। थाना नौहझील की मिशन शक्ति टीम ने एक 21 वर्षीय युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिवार से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को गश्त के दौरान थाना मोबाइल टीम को यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप एक युवती परेशान अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ में पता चला कि युवती पिछले 7–8 महीनों से नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी करती थी और अपने एक मित्र से मिलने घर आई थी, लेकिन उससे संपर्क न होने के कारण रास्ता भटक गई।

पुलिस टीम युवती को तत्काल थाना नौहझील स्थित मिशन शक्ति केंद्र लेकर पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसलिंग की। प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया।

काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने युवती और उसके परिवार के बीच चल रहे आपसी मतभेद को भी दूर कराया। इसके बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर घर रवाना किया गया।

थाना नौहझील पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों एवं मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने सराहना की।

Previous News

थाना सदर बाजार पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

Next News

थाना नौहझील में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक