मथुरा की थाना जैत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 426 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैत पुलिस ने 21 सितंबर की रात एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, रात 9:05 बजे चौकी चारधाम से अल्हेपुर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान भारत पुत्र सोहन सिंह निवासी राधिका विहार कॉलोनी, छटीकरा को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 426 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मुकदमा संख्या 636/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।