Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 21 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू, पात्रों की 11 दिवसीय तालीम का शुभारंभ

मथुरा। श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार शाम से रामलीला के सभी पात्रों की 11 दिवसीय तालीम का शुभारंभ किया गया। पूर्वाभ्यास मथुरा की अग्र वाटिका में कराया जा रहा है, जहां कलाकार अपने संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुतियों का अभ्यास कर रहे हैं।

रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कुल 48 पात्रों को तालीम दी जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को ठाकुरजी की तालीम विश्राम करेगी, जबकि 3 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पारंपरिक मुकुट पूजन होगा। इसी दिन शाम को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

इसके बाद 4 अक्टूबर से रामलीला की लीलाओं का मंचन शुरू होगा। 11 अक्टूबर को नगर में ऐतिहासिक रामबारात धूमधाम से निकाली जाएगी और महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर को रामलीला मैदान में आयोजित भव्य रावण दहन के साथ होगा।

Previous News

धरना हटाने के विरोध में ग्रामीण जुटने लगे, ‘जय किसान-जय जवान’ के नारों से गूंजा क्षेत्र

Next News

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में दिल नहला देने वाली घटना, मां के आत्मघाती कदम के बाद बेटा-बेटी की भी मौत, इलाके में सन्नाटा