मथुरा। शुगर मिल के बाहर प्रशासन द्वारा धरना हटाए जाने के विरोध में आसपास के गांवों के ग्रामीण और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में धरना स्थल के सामने एकत्रित होने लगे हैं। मौके पर लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल गरमा गया है।
इसी दौरान सूबेदार ललित फौजी भी धरना स्थल पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने “जय किसान, जय जवान” के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर नारों से गूंज उठा।
धरना स्थल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।