Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, मथुरा में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऐतिहासिक और शानदार जीत के उपलक्ष्य में मथुरा में जोरदार जश्न मनाया गया। मथुरा विभाग कार्यालय पर आयोजित इस भव्य विजयोत्सव में चुनाव परिणाम आते ही विद्यार्थी परिषद के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विजयोत्सव के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए, जमकर पटाखे जलाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस विजय का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों व पूर्व कार्यकर्ताओं ने जीत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का यह जनादेश स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि देश का युवा राष्ट्रवाद, सकारात्मक राजनीति और रचनात्मक छात्र नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है। यह विजय छात्र शक्ति के विश्वास की सच्ची जीत है।"

इसी क्रम में विभाग संयोजक अमन पांडे ने कहा कि "यह विजय केवल एक चुनाव की जीत नहीं है, बल्कि अभाविप के 'छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति' के संकल्प पर विद्यार्थियों की मुहर है।" मथुरा विभाग कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का यह उल्लास और आतिशबाजी जीत के महत्व को दर्शा रही थी।

Previous News

भक्ति और उल्लास के साथ निकली विशाल चाव की सवारी, जयकारों से गूंजा वृंदावन

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर बदलते वक्त कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल