मथुरा नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें कानपुर में अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को कानपुर स्थानांतरित किया गया है। अब वे कानपुर में अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
सौरभ सिंह ने मथुरा-वृंदावन में नगर निगम की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं, स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण कार्रवाई और शहरी व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में नगर निगम की कई प्रशासनिक और विकास योजनाओं को गति मिली।
नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, उनके स्थान पर नए अपर नगर आयुक्त की तैनाती का इंतजार किया जा रहा है.