Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर आयुक्त की सख्ती: सुबह 9 बजे तक होगी GVP सफाई, GPS फोटो अपलोड अनिवार्य

मथुरा-वृंदावन की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। अब हर दिन सुबह से फील्ड मॉनिटरिंग होगी और सभी GVP की सफाई के बाद GPS लोकेशन वाली फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने निर्देश दिए कि सभी सफाई निरीक्षक प्रतिदिन सुबह अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

नगर आयुक्त ने शहर के सभी Garbage Vulnerable Points (GVP) और डलाव घरों की सफाई सुबह 9 बजे तक पूरी कराने के निर्देश दिए। सफाई के बाद प्रत्येक स्थान की GPS लोकेशनयुक्त फोटो निर्धारित डिजिटल फॉर्म में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम ने इसके लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया है, जिसके माध्यम से क्षेत्रवार सफाई की स्वचालित रिपोर्ट तैयार होगी। इससे यह पता चलेगा कि कितने GVP साफ हुए, कौन से स्थान शेष हैं और किस क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ मथुरा-वृंदावन के लिए अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों और दुकानदारों की भी बराबर जिम्मेदारी है।

Previous News

गणेश विसर्जन से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

Next News

BREAKING NEWS: मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह का ट्रांसफर, कानपुर में बने एडीएम