Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गलत दिशा में दौड़ी बोलेरो बनी काल, बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र स्थित नवीन फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार लोग जा रहे थे, तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Next News

मथुरा-वृंदावन को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम तेज, हजारों का जुर्माना