Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 17 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छाता शुगर मिल को 200 करोड़ की मंजूरी पर कोसी में जश्न, मंत्री लक्ष्मी नारायण का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में छाता शुगर मिल के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कोसीकलां में खुशी की लहर दौड़ गई। कोटवन बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का भव्य स्वागत किया।

कोटवन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे, जहां करीब आधा दर्जन जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा की गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के बीच सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम क्षेत्र के गांवों में गन्ने की उपलब्धता और उत्पादन का सर्वे कर चुकी है।

मंत्री ने कहा कि गन्ने की पैदावार को देखते हुए पहले एथनॉल प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्य होगा, जिसका शिलान्यास अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तावित है। इसके बाद शुगर मिल के संचालन और विद्युत उत्पादन केंद्र की योजना पर आगे बढ़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देना, किसानों की आय बढ़ाना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous News

स्वर्ण जयंती के रूप में मनेगा श्रीमद्भागवत जयंती एवं राधाष्टमी झूलन महोत्सव, 19 से 25 सितंबर तक भव्य आयोजन

Next News

17 सितंबर: जन्मदिन की बधाई के साथ भाजपा चौमुंहा मण्डल के पदाधिकारियों ने हवन कर पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद