Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 17 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वर्ण जयंती के रूप में मनेगा श्रीमद्भागवत जयंती एवं राधाष्टमी झूलन महोत्सव, 19 से 25 सितंबर तक भव्य आयोजन

वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित भागवत पीठ में इस वर्ष श्रीमद्भागवत जयंती एवं श्रीराधाष्टमी झूलन महोत्सव का आयोजन स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में भव्यता के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी पीठाधीश्वर श्रद्धेय श्री वागीश जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि 19 से 25 सितंबर 2026 तक चलने वाले सात दिवसीय महोत्सव में देशभर से संत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह और शाम धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महोत्सव में कथा व्यास उत्तराधिकारी युवराज स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे, जबकि श्री वागीश जी महाराज राधा तत्व एवं गोपीगीत पर विशेष प्रवचन देंगे।

इस दौरान भव्य कलश यात्रा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग और महारास जैसी प्रमुख लीलाओं का मंचन एवं भावपूर्ण वर्णन भी किया जाएगा।

Previous News

वृन्दावन: बड़े दाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना बलदेव छठ उत्सव, पंचामृत अभिषेक और छप्पन भोग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Next News

छाता शुगर मिल को 200 करोड़ की मंजूरी पर कोसी में जश्न, मंत्री लक्ष्मी नारायण का भव्य स्वागत