Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में जेवर व नकदी ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार, ₹40 हजार बरामद

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर लोगों से नकदी और जेवर हड़पने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹40,000 नकद बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मथुरा समेत अन्य जनपदों में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 की रात करीब 10:10 बजे भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास चाय के खोखे के निकट कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेन्द्र गोस्वामी (50 वर्ष) और मनोज गोस्वामी उर्फ बल्ला गुरु (51 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आगरा के निवासी हैं।

थाना कोतवाली में दर्ज दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मुकदमों से संबंधित कुल ₹40,000 नकद बरामद हुए।

  • मुकदमा संख्या 589/2026 से ₹10,000

  • मुकदमा संख्या 605/2026 से ₹30,000

पुलिस ने बताया कि महेन्द्र के पास से ₹21,000 तथा मनोज के पास से ₹19,000 बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी, लूट, धोखाधड़ी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में आगरा, अलीगढ़ सहित कई जिलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और वारदातों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने किया। टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, मुश्ताक मेहदी सहित सर्विलांस और थाना कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

Previous News

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देगी यूपी सरकार, युवाओं के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Next News

हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात