Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव में धूमधाम से मनाया जा रहा दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव, 11 कुंतल लड्डुओं का लगेगा भोग और निकलेगी शोभायात्रा

बलदेव स्थित प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में बुधवार (बलदेव छठ) को ठाकुर श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर और पूरे नगर को आम, केले के पत्तों तथा आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इस खास मौके पर ठाकुर श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया को हीरे-जवाहरात धारण कराए जाएंगे।

मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला दर्शन के बाद 7 बजे पंचामृत स्नान, 8 बजे श्रृंगार और 10 बजे हीरे-जवाहरात धारण कराने का क्रम रहेगा। प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि सुबह बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ और 108 ब्राह्मणों द्वारा हवन कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे दधिकाधौ उत्सव होगा, जिसमें सेवायतों द्वारा फल, मेवा, कपड़े और हल्दी-चंदन, दही, मक्खन व केसर से तैयार दधी प्रसाद लुटाया जाएगा।

दोपहर 3 बजे ठाकुर श्री दाऊजी महाराज को 11 कुंतल लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात शाम 4 बजे मंदिर के स्टेट बैंक गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जन्मोत्सव को लेकर नगर व देहात क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Previous News

जैत पुलिस ने जनता के सहयोग से दो मोबाइल चोर दबोचे, चोरी के 2 फोन बरामद

Next News

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देगी यूपी सरकार, युवाओं के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान