Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधाष्टमी पर बरसाना में 35 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 3,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

जनपद मथुरा में राधा अष्टमी का भव्य उत्सव 18 और 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश और देशभर से 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि इस बार परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए श्रीजी गेट और पीली कोठी से दो अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण हेतु 38 होल्डिंग एरिया, 325 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे तथा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

श्रद्धालुओं का निकास जयपुर मंदिर मार्ग से एकल दिशा में कराया जाएगा, जबकि आपात स्थिति के लिए दो वैकल्पिक सीढ़ियां भी आरक्षित रखी गई हैं। स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड के आधार पर समयबद्ध पास जारी किए जा रहे हैं ताकि निर्धारित समय पर दर्शन कर सकें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 स्थानों से ड्रोन निगरानी, 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 36 क्षेत्राधिकारी और लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सादा वेश में पुलिस और 5 एंटी-रोमियो स्क्वॉड भीड़ में सक्रिय रहेंगे।

आपातकालीन सेवाओं के लिए 10 स्थानों पर एंबुलेंस, 10 स्थानों पर फायर टीमें तथा मंदिर परिसर में पोर्टेबल अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रहेंगे। उत्सव से एक दिन पहले सभी इमरजेंसी सेवाओं और वाहन संचालन का ड्राई रन भी किया जाएगा।

Previous News

छाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 स्पान बिजली लाइन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी व 160.5 किलो तार बरामद

Next News

जैत पुलिस ने अवैध चाकू के साथ हरियाणा निवासी युवक को किया गिरफ्तार