Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 स्पान बिजली लाइन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी व 160.5 किलो तार बरामद

थाना छाता पुलिस ने बिजली लाइन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 160 किलो 500 ग्राम सरकारी विद्युत तार और घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी लोडर (UP 85 GT 2226) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे छाता–गोवर्धन रोड पर ग्राम रनवारी के पास चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उशैद नाहर (24), मोहम्मद अता नाहर (20) और अनीश (26) निवासी कोसीकलां के रूप में हुई है।

यह मामला 6/7 सितंबर की रात का है, जब अज्ञात चोरों ने 23 स्पान की लगभग 1610 मीटर लंबी सरकारी विद्युत लाइन काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना छाता में भारतीय विद्युत अधिनियम की धाराओं 136(1)A, 140 एवं 137 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

Previous News

कानपुर में बेकाबू घोड़े का आतंक: सड़क पर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, 3 नागरिक घायल होकर अस्पताल में भर्ती

Next News

राधाष्टमी पर बरसाना में 35 लाख श्रद्धालुओं की तैयारी, 3,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात