मथुरा में आस्था के प्रमुख केंद्रों को और अधिक आकर्षक व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है जहाँ मथुरा में लगाई जाने वाली अंतरग्रही परिक्रमा मार्ग में तिरंगा लाइटें लगाने का कार्य अब धरातल पर उतर चुका है।
इसी क्रम में बुधवार को चौबिया पाड़ा स्थित गोपाल मंदिर के आसपास के क्षेत्र में करीब 15 तिरंगा लाइटें लगाई गईं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगता नजर आया नुक्कड़ से लेकर गोपाल मंदिर तक लगाए गए इन तिरंगा लाइटों से न केवल मार्ग की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी एक नया आकर्षण मिल रहा है
स्थानीय पार्षद रामकिशन पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य अभी प्रथम चरण के अंतर्गत किया जा रहा है आगामी तृतीय चरण में वार्ड संख्या 61 में लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत से और अधिक तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मथुरा की सांस्कृतिक विरासत को बचाना और मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है नगर निगम की इस पहल से परिक्रमा मार्ग अब पहले से अधिक भव्य और आकर्षक नजर आने लगेगा।
आने वाले समय में जब पूरा कार्य पूर्ण होगा, तब यह क्षेत्र न केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी एक विशेष पहचान बनाएगा