Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
Silent Killer बन रही हाई BP और Sugar की बीमारी

नमस्कार, आप देख रहे हैं अभी न्यूज मैं हूँ पल्लवी शर्मा आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खानपान और बिगड़ी दिनचर्या लोगों को धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल रही है।

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही… युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि शुरुआत में इनके लक्षण साफ नजर नहीं आते…

इसलिए इन्हें Silent Killer कहा जाता है। क्यों बढ़ रही है बीमारी? 

ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना, घंटों बैठकर काम करना, एक्सरसाइज न करना, तनाव लेना और नींद पूरी न होना… ये सब इसके बड़े कारण हैं। किन संकेतों को नजरअंदाज न करें? बार-बार प्यास लगना, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना, जल्दी थक जाना… ये शरीर के खतरे के संकेत हो सकते हैं।

बचाव कैसे करें?

रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करें मीठा और जंक फूड कम करें समय पर सोएं और तनाव कम लें हर 6 महीने में BP और Sugar जांच कराएं फल, सलाद और हरी सब्जियां खाएं डॉक्टर क्या कहते हैं? 

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर समय रहते जांच और इलाज शुरू हो जाए तो इन बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। याद रखिए… शरीर छोटी-छोटी चेतावनी देता है, जरूरत है उन्हें समझने की। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें।

Previous News

मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल

Next News

तिरंगा लाइटों से जगमगाया चौबिया पड़ा, नगर निगम ने लगवाई लाइटें