Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 16 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: दादा की 5वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार प्रकाश सिंह ने समर्थकों संग देखी 'हनुमान अंश' फिल्म, थियेटर में गूंजा हनुमान चालीसा

मथुरा में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने बुधवार को अपने दादा स्व. ठाकुर गिरधारी सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष अवसर पर उन्होंने अपने पत्रकार साथियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके तहत वे सभी 'हनुमान अंश' फिल्म देखने थियेटर पहुंचे।

थियेटर पहुंचने पर समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होने से पहले थियेटर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का आनंद लिया और भगवान हनुमान से जुड़े प्रसंगों को देखा।

इस मौके पर ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि दादा जी स्व. ठाकुर गिरधारी सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ धार्मिक फिल्म देखने का यह कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति और उनके आदर्श समाज को सदैव प्रेरणा देते हैं। दादा जी के संस्कारों और उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान मौजूद पत्रकार साथियों और समर्थकों ने स्व. गिरधारी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और फिल्म आयोजन से पूरा कार्यक्रम भक्ति व सामाजिक जुड़ाव से सराबोर नजर आया।

Previous News

मथुरा: परिंदे फाउंडेशन की मेधावी छात्राओं को अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा, गणेश उत्सव में हुई बड़ी घोषणा

Next News

किसान सम्मान निधि ₹12,000 करने और छाता चीनी मिल शुरू करने की मांग, भारतीय किसान संघ ने DM को सौंपा ज्ञापन