Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति 5.0: थाना बरसाना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत थाना बरसाना पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की भी जानकारी साझा की।

Previous News

चीरघाट पर खूनी बवाल: ई-रिक्शा हटाने को लेकर लाठी, डंडे और सुआ चले

Next News

मिशन शक्ति 5.0: थाना शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक