Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 15 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: 230 ग्राम गांजे के साथ शातिर अपराधी सुरेश उर्फ लाला गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मथुरा जनपद की थाना वृंदावन पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 230 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त सुरेश उर्फ लाला (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र सुंदर, निवासी गौतमपाड़ा, किशोरपुरा, कस्बा व थाना वृंदावन (हाल पता- 21 डूडा कॉलोनी, वृंदावन, मथुरा) का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 21.45 बजे थाना वृंदावन पुलिस टीम द्वारा जादौन पार्किंग के अंदर खाली जगह, वृंदावन से अभियुक्त को 230 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन पर मु0अ0सं0 620/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश उर्फ लाला का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना वृंदावन और थाना जैत में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, बीएनएस तथा भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक शुभांशु यादव (चौकी प्रभारी रमणरेती), हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल सौरभ वर्मा शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव पर बढ़ा विवाद, पूर्व अध्यक्ष ने डीपीआरओ से की निष्पक्ष जांच की मांग

Next News

Noida Elevated Road: सेक्टर 61 से 18 की तरफ धंसी सड़क, बना 20 फीट गहरा गड्ढा, बड़ा हादसा टला